Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-11

Jamshedpur Crime News: तड़ीपार आदेश को ठेंगा दिखाना पड़ा भारी, शातिर अपराधी प्रिया सिंह उर्फ “चटनी डॉन” गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: सोनारी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए क्षेत्र की कुख्यात अपराधी प्रिया सिंह उर्फ “चटनी डॉन” को गिरफ्तार कर लिया है. मामला झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम के उल्लंघन से जुड़ा है. पकड़ी गई आरोपी पूर्व में जिला उपायुक्त द्वारा जिला बदर (तड़ीपार) घोषित की जा चुकी थी, इसके बावजूद वह अवैध रूप से क्षेत्र में छिपकर रह रही थी.

गुप्त सूचना पर आधी रात को छापेमारी
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोनारी के ग्वाला बस्ती स्थित एक घर में कुछ अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में जुटे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार ठाकुर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने आधी रात को ग्वाला बस्ती में छापेमारी की. हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले अन्य संदिग्ध वहां से भागने में सफल रहे, लेकिन तलाशी के दौरान प्रिया सिंह को घर में पाया गया.

तड़ीपार आदेश का उल्लंघन
पूछताछ और जांच में स्पष्ट हुआ कि प्रिया सिंह को पूर्वी सिंहभूम जिले से निष्कासित किया गया था. तड़ीपार होने के बावजूद वह बिना किसी वैध अनुमति के शहर में रह रही थी. वैध दस्तावेज न दिखा पाने और नियमों के उल्लंघन के कारण महिला पुलिस के सहयोग से उसे हिरासत में ले लिया गया.

अपराध की दुनिया में रहा है दबदबा
गिरफ्तार आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. पुलिस के अनुसार, उस पर रंगदारी, जानलेवा हमला, लूटपाट, आर्म्स एक्ट और मारपीट जैसे करीब 10 गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं. वह इलाके में “चटनी गिरोह” का संचालन करती है और गिरोह की सरगना है. उसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में दहशत फैलाकर अपना वर्चस्व कायम करना रहा है.

कार्रवाई में शामिल टीम
इस सफल छापेमारी में पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार ठाकुर, थाना प्रभारी मधुसूदन दे, शिवम् राज, संजय सिंह, उमेश सिंह, जिरेन कच्छप, सिकंदर राम और सशस्त्र बल के साथ महिला आरक्षी शामिल थे.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !