Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-11

Jamshedpur News: एमजीएम अस्पताल में 14 मार्च को आयुक्त करेंगे निरीक्षण, रखरखाव और व्यवस्थाओं की होगी समीक्षा

Jamshedpur News: जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आगामी 14 मार्च को कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त का महत्वपूर्ण दौरा होने जा रहा है. यह उनका अस्पताल का पहला आधिकारिक निरीक्षण होगा. इस दौरान वे मुख्य रूप से अस्पताल के अनुरक्षण एवं रखरखाव (Maintenance) की वर्तमान स्थिति और भविष्य की योजनाओं की गहन समीक्षा करेंगे.


आयुक्त के आगमन की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. वार्डों की साफ-सफाई से लेकर फाइलों के प्रबंधन तक पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. माना जा रहा है कि कमिश्नर विभिन्न विभागों का भ्रमण कर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और संसाधनों की उपलब्धता का भी जायजा लेंगे, ताकि अस्पताल की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जा सके.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !