Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-11

Seraikela News: सरायकेला में उपायुक्त ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का लिया जायजा

Seraikela News: जिला उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने सरायकेला स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण कर वहां की शैक्षणिक व्यवस्था और छात्रावास प्रबंधन की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं का दौरा किया और छात्राओं से बातचीत कर उनकी पढ़ाई और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली.


निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बालिकाओं को पढ़ाई के प्रति गंभीर रहने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही बेहतर भविष्य का निर्माण संभव है. छात्राओं को अपनी रुचि के अनुसार लक्ष्य तय कर निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया.


उपायुक्त ने विद्यालय की वार्डन और शिक्षकों को परिसर में स्वच्छता बनाए रखने का निर्देश दिया. साथ ही छात्राओं के लिए स्वच्छता से जुड़ी आवश्यक सामग्रियों की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी छात्राओं को निर्धारित नियमों के अनुसार शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता से संबंधित सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !