Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-12

Seraikela News: बार एसोसिएशन में स्टेट बार काउंसिल चुनाव के लिए मतदान जारी

Seraikela News: सरायकेला में झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनाव को लेकर सरायकेला बार एसोसिएशन में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है. सुबह 10 बजे से ही अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं.

खबर लिखे जाने तक करीब 40 प्रतिशत अधिवक्ताओं ने वोट डाल दिया था. सरायकेला बार एसोसिएशन में कुल 234 सदस्य पंजीकृत हैं, जो स्टेट बार काउंसिल के प्रतिनिधियों के चयन के लिए मतदान कर रहे हैं.

मतदान को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था की गई है. इस प्रक्रिया की देखरेख के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी यश्मिता सिंह को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है.

मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा. इसके बाद मतपेटियों को सील कर आगे की मतगणना के लिए रांची भेजा जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !