Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-12

Lohardaga News: एनसीबी की बड़ी कार्रवाई, 575 किलो से अधिक गांजा नष्ट

Lohardaga: नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की रांची इकाई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जब्त किए गए गांजा को नष्ट कर दिया। विभाग द्वारा कुल 575.80 किलोग्राम मादक पदार्थ को निर्धारित प्रक्रिया के तहत खत्म किया गया। यह गांजा वर्ष 2025 और 2026 के दौरान अलग-अलग अभियानों में जब्त किया गया था।

दो अलग-अलग मामलों में हुआ था गांजा जब्त
एनसीबी अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2025 में ओडिशा से अवैध रूप से लाए जा रहे 440.80 किलोग्राम गांजा को सिमडेगा जिले में पकड़ा गया था। वहीं वर्ष 2026 में धुर्वा थाना क्षेत्र के पास कार्रवाई करते हुए करीब 135 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था।

एनडीपीएस कानून के तहत नष्ट किया गया मादक पदार्थ
जब्त किए गए मादक पदार्थ को एनडीपीएस अधिनियम में निर्धारित नियमों के अनुसार नष्ट किया गया। इस प्रक्रिया को लोहरदगा स्थित अधिकृत कंपनी मेसर्स मेडिकेयर इंवायरमेंटल मैनेजमेंट द्वारा पूरा किया गया, जो ऐसे पदार्थों के सुरक्षित निपटान के लिए अधिकृत है।

कड़ी सुरक्षा में लोहरदगा ले जाया गया माल
एनसीबी की टीम ने जब्त किए गए गांजा को रांची से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोहरदगा पहुंचाया। पूरे प्रक्रिया के दौरान संबंधित अधिकारियों और समिति के सदस्यों की मौजूदगी में मादक पदार्थ को नष्ट किया गया।

अधिकारी भी रहे मौजूद
इस कार्रवाई के दौरान ड्रग डिस्पोजल कमेटी के अध्यक्ष और एनसीबी के जोनल डायरेक्टर रवि शंकर जोशी, एनसीबी के सुपरिटेंडेंट एस शारिक उमर तथा लोहरदगा के एसपी सादिक अनवर रिजवी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने और समाज को नशे के खतरे से बचाने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !