Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-12

Koderma News: सगाई के तैयारियों के बीच 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Koderma: कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां सगाई की तैयारियों के बीच एक युवती ने आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई और खुशियों से भरा घर अचानक मातम में बदल गया।

मृतका की पहचान तिलैया बस्ती टीनवाटांड़ निवासी शिबू कुमारी (19) के रूप में हुई है, जो 11वीं कक्षा की छात्रा थी। घटना की सूचना मिलते ही तिलैया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

कमरे में दुपट्टे के सहारे लटकी मिली युवती
परिजनों के मुताबिक, बुधवार रात शिबू ने परिवार के साथ भोजन किया और उसके बाद अपने कमरे में सोने चली गई। गुरुवार सुबह जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आई तो उसके पिता प्रकाश चंद्रवंशी ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

अनहोनी की आशंका होने पर परिजनों ने घर के पीछे जाकर खिड़की से झांका, तो देखा कि युवती कमरे के अंदर छत से दुपट्टे के सहारे फंदे से झूल रही है। यह देखकर परिवार के लोग घबरा गए। बाद में वेंटिलेटर तोड़कर घर के एक सदस्य को अंदर भेजा गया, जिसके बाद दरवाजा खोला गया और युवती को नीचे उतारा गया। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

सोमवार को तय थी सगाई
परिवार के लोगों ने बताया कि शिबू की शादी हजारीबाग में तय हुई थी और आने वाले सोमवार को उसकी सगाई होनी थी। इसी को लेकर घर में तैयारियों और चर्चाओं का माहौल था। लेकिन अचानक हुई इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल युवती के इस कदम के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !