Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-12

Jamshedpur SSP Meeting : ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट, मासिक अपराध गोष्ठी में दिए गए सख्त निर्देश

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक नगर की उपस्थिति में शहरी क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षक और थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में शहर में बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण और आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।


बैठक के दौरान आर्म्स एक्ट से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई और लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बच्चा चोरी की अफवाहों को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया ताकि किसी भी प्रकार की गलत सूचना या अफवाह से कानून व्यवस्था प्रभावित न हो।


वरीय पुलिस अधीक्षक ने वारंट और कुर्की के लंबित मामलों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही चेन, मोबाइल और पर्स छीनतई जैसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई करने और ऐसे मामलों में त्वरित जांच सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में पासपोर्ट सत्यापन के मामलों की भी समीक्षा की गई और लंबित सत्यापन को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए। फरार अभियुक्तों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने और ड्रग्स पेडलरों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात भी कही गई।

इसके अलावा आगामी ईद और रामनवमी पर्व को देखते हुए सभी थाना प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने और अपने अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष चौकसी रखने तथा त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !