Cooking Without LPG: महंगाई के इस दौर में गैस सिलेंडर की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. कई घरों में अब रसोई का बजट संभालना भी एक चुनौती बनता जा रहा है. जैसा कि हम सब जानते शहरों में बिना गैस के खाना बनाना कितना मुश्किल है. ऐसे में बाजार में कई आधुनिक किचन उपकरण मौजूद हैं जिनकी मदद से बिना गैस के भी आसानी से खाना बनाया जा सकता है. इंडक्शन कुकटॉप से लेकर एयर फ्रायर और सोलर कुकर तक, ये स्मार्ट विकल्प न केवल कुकिंग को आसान बनाते हैं बल्कि गैस पर निर्भरता भी कम करते हैं. सही उपकरणों के इस्तेमाल से आपकी रसोई ज्यादा सुविधाजनक और किफायती बन सकती है.
क्यों जरूरी हो रहा है गैस का विकल्प
महंगाई और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों को नए विकल्पों के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया है. त्योहारों, मेहमानों या अचानक बढ़े कुकिंग काम के दौरान गैस खत्म होने का डर भी बना रहता है.
ऐसे में इलेक्ट्रिक और सोलर आधारित कुकिंग उपकरण एक सुरक्षित और सुविधाजनक विकल्प बनकर उभर रहा है. यह उपकरण कम ऊर्जा में बेहतर परिणाम देता है और किचन को स्मार्ट बनाने में भी मदद करता है.
इलेक्ट्रिक मल्टी-कुकर: एक मशीन, कई काम
इलेक्ट्रिक मल्टी-कुकर एक ऑल-इन-वन किचन गैजेट है. इसमें चावल पकाने से लेकर दाल उबालने, सब्जी बनाने और यहां तक कि केक बेक करने तक का काम आसानी से किया जा सकता है.
इसमें टाइमर और ऑटो-कुकिंग जैसी सुविधा होती है, जिससे खाना जलने या ज्यादा पकने का खतरा नहीं रहता. व्यस्त जीवनशैली वाले लोगों के लिए यह बेहद उपयोगी उपकरण है.
इंडक्शन कुकटॉप: LPG का सबसे लोकप्रिय विकल्प
इंडक्शन कुकटॉप आज के समय में गैस का सबसे आम और भरोसेमंद विकल्प बन चुका है. यह बिजली से चलता है और इसमें खाना गैस की तुलना में काफी तेजी से पकता है.
इंडक्शन में ऊर्जा की बर्बादी कम होती है क्योंकि गर्मी सीधे बर्तन तक पहुंचती है. इसके अलावा इसे साफ करना भी आसान होता है, जिससे रसोई साफ-सुथरी बनी रहती है.
माइक्रोवेव ओवन: सिर्फ गर्म करने के लिए नहीं
माइक्रोवेव ओवन को अक्सर केवल खाना गर्म करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन यह बेकिंग और ग्रिलिंग के लिए भी बेहद उपयोगी है.
इसमें खाना समान रूप से पकता है और कई बार पोषक तत्व भी बेहतर तरीके से सुरक्षित रहते है. कम समय में खाना तैयार करने के लिए माइक्रोवेव एक शानदार विकल्प है.
एयर फ्रायर: हेल्दी कुकिंग का नया ट्रेंड
आजकल स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों के बीच एयर फ्रायर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. इसमें बहुत कम या बिना तेल के भी खाने को तलना और भूनना संभव है.
समोसे, पकोड़े, फ्रेंच फ्राइज या टिक्का जैसी चीजें एयर फ्रायर में आसानी से बनाई जा सकती है. इससे स्वाद भी बना रहता है और तेल का उपयोग भी कम होता है.
इलेक्ट्रिक ग्रिल और टोस्टर: झटपट नाश्ते का तरीका
नाश्ते के लिए गैस जलाने की जरूरत नहीं पड़ती. इलेक्ट्रिक ग्रिल और टोस्टर की मदद से सैंडविच, पनीर टिक्का या ग्रिल्ड सब्जियां आसानी से बनाई जा सकती है.
सोलर कुकर: पर्यावरण और जेब दोनों के लिए फायदेमंद
सोलर कुकर सूरज की ऊर्जा से खाना बनाता है, इसलिए इसमें किसी गैस या बिजली की जरूरत नहीं होती.
हालांकि इसमें खाना पकने में थोड़ा ज्यादा समय लगता है, लेकिन दाल, चावल या सब्जी जैसे भोजन बनाने के लिए यह एक किफायती और पर्यावरण के अनुकूल तरीका है.
इलेक्ट्रिक केतली: छोटी जरूरत का आसान समाधान
अगर आपको सिर्फ चाय, कॉफी, सूप बनाना हो या अंडे और नूडल्स उबालने हो तो इलेक्ट्रिक केतली काफी काम की चीज है.
यह कम बिजली में तेजी से पानी गर्म करती है और गैस की खपत को काफी हद तक कम करने में मदद करती है.
बदलते समय के साथ रसोई भी स्मार्ट होती जा रही है. इंडक्शन कुकटॉप, एयर फ्रायर, माइक्रोवेव और सोलर कुकर जैसे आधुनिक उपकरणों को अपनाकर गैस पर निर्भरता काफी हद तक कम की जा सकती है.
शुरुआत में यह गैजेट्स थोड़े महंगे लग सकते है, लेकिन गैस रिफिल की बढ़ती कीमत को देखते हुए यह लंबे समय में एक समझदारी भरा निवेश साबित हो सकता है. सही उपकरणों के इस्तेमाल से आपकी रसोई अधिक सुविधाजनक, आधुनिक और किफायती बन सकती है.