Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-13

Sahibganj News: अवैध लकड़ी लदे वाहन ने टोटो को मारी टक्कर, 15 वर्षीय किशोर और बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

Sahibganj: झारखंड के साहिबगंज जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां कोटालपोखर मुख्य सड़क पर हुए एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए। इस दुर्घटना में एक 15 वर्षीय किशोर और एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है, वहीं ग्रामीणों में प्रशासन की सुस्ती को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

आपको बताए जानकारी के अनुसार

जानकारी के अनुसार टोटो चालक इजाजुल चंदौर से वापस लौट रहा था।इसी दौरान अवैध रूप से लकड़ी लदा एक तेज रफ्तार तीन पहिया वाहन कोटालपोखर मुख्य सड़क से पश्चिम बंगाल सीमा की ओर जा रहा था।तेज गति के कारण वाहन ने टोटो को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीष ण थी कि टोटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे में टोटो चालक इजाजुल और उसमें सवार लगभग 60 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की हालत नाजुक होने के कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग 

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी रोष देखा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस सड़क से दिन के उजाले में भी अवैध रूप से लकड़ी लदे वाहन तेज रफ्तार में गुजरते हैं,जिससे अक्सर हादसों की आशंका बनी रहती है,ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध लकड़ी तस्करी पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !