Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-26

Jamshedpur Electricity Problems Solved: बिजली बिल में गड़बड़ी की शिकायत अब होगी आसान, नहीं जाना पड़ेगा दफ्तर

Jamshedpur: अब जमशेदपुर के लोगों को बिजली बिल में गड़बड़ी को सुधारने के लिए बिजली विभाग के कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जमशेदपुर विद्युत डिवीजन ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एक आंतरिक शिकायत निवारण कक्ष की स्थापना की है।


कार्यपालक अभियंता आनंद कौशिक ने बताया कि करनडीह में यह विशेष कक्ष बनाया गया है, जहां उपभोक्ता बिजली बिल से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं।


बिल में त्रुटि सुधार के लिए उपभोक्ता 7004905501 पर मैसेज भेजकर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा, शिकायत ईमेल के माध्यम से भी भेजी जा सकती है:
ijrjamshedpur@gmail.com

शिकायत दर्ज करने के कुछ समय बाद विभाग की ओर से एक पुष्टिकरण मैसेज भेजा जाएगा। समस्या का समाधान हो जाने पर एक और सूचना मैसेज भेजा जाएगा।

इस व्यवस्था से उपभोक्ताओं को अब किसी कार्यालय या कर्मचारी के पास जाने की आवश्यकता नहीं होगी और वे घर बैठे ही बिजली बिल से जुड़ी समस्याओं का समाधान पा सकेंगे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !