Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-13

Palamu News: मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को लेकर एसडीओ ने की बैठक, राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग

Palamu News: शुक्रवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा ने अपने कार्यालय कक्ष में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक में मतदाता सूची के निर्माण, संशोधन और उसकी पारदर्शिता व विश्वसनीयता को मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.


बैठक में बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राजनीतिक दलों को बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त करने की सुविधा दी गई है. ये बीएलए संबंधित मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के साथ मिलकर काम करेंगे. उनका मुख्य कार्य पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने, गलतियों का संशोधन कराने, मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा मतदाता के नाम को एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित कराने की प्रक्रिया में सहयोग देना होगा.


निर्धारित प्रक्रिया से होगी बीएलए की नियुक्ति
बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि राजनीतिक दल अपने अध्यक्ष, सचिव या अधिकृत पदाधिकारी के माध्यम से ऑथोराइजेशन फॉर्म BLA-1 भरकर जिला प्रतिनिधि को अधिकृत कर सकते हैं. इसके बाद अधिकृत जिला प्रतिनिधि Form ID BLA-2 के माध्यम से संबंधित मतदान केंद्रों के लिए बीएलए की नियुक्ति करेंगे। नियुक्त बीएलए अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर मतदाता सूची की प्रतियां प्राप्त करेंगे और सूची की जांच में सहयोग करेंगे.

एसडीओ सुलोचना मीणा ने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना बेहद जरूरी है. इसके लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है. उन्होंने सभी दलों से अपील की कि वे इस प्रक्रिया में पूरी जिम्मेदारी के साथ सहयोग करें, ताकि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !