Offbeat Honeymoon Places: शादी के बाद हनीमून हर कपल की जिंदगी का सबसे खास और यादगार समय होता है. यही वह पल होता है जब दो लोग अपने नए रिश्ते की शुरुआत सुकून और रोमांस के साथ करते है. आमतौर पर कई लोग हनीमून के लिए शिमला, मनाली या गोवा जैसे पॉपुलर टूरिस्ट स्पॉट चुनते है. लेकिन इन जगहों पर भीड़ ज्यादा होने की वजह से कई बार कपल्स को वह शांति और प्राइवेसी नहीं मिल पाती जिसकी उन्हें तलाश होती है.
इसी कारण अब नए कपल्स ऑफबीट डेस्टिनेशन की तरफ जा रहे है. ये ऐसी जगहें होती है जहां भीड़ कम होती है, प्रकृति की असली खूबसूरती देखने को मिलती है और पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का बेहतरीन मौका मिलता है. अगर आप भी हनीमून के लिए कुछ अलग और शांत जगह तलाश कर रहे है तो भारत की ये 5 ऑफबीट लोकेशन आपकी ट्रिप को यादगार बना सकती है.
चोपटा, उत्तराखंड
उत्तराखंड का चोपटा अपनी खूबसूरत वादियों और शांत माहौल के कारण “मिनी स्विट्जरलैंड” के नाम से भी जाना जाता है. बर्फ से ढके पहाड़, हरे घास के मैदान और ठंडी हवा इस जगह को बेहद रोमांटिक बनाते है.
यहां से मशहूर तुंगनाथ मंदिर तक ट्रेक भी किया जा सकता है. प्रकृति के बीच बिताया गया समय कपल्स के लिए खास यादें बना देता है.
जीरो वैली, अरुणाचल प्रदेश
अरुणाचल प्रदेश की जीरो वैली अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत माहौल के लिए जानी जाती है. चारों तरफ फैले हरे-भरे धान के खेत, पहाड़ों से घिरी घाटियां और स्थानीय जनजातीय संस्कृति इस जगह को बेहद खास बनाती है.यहां कपल्स प्रकृति के बीच सुकून भरा समय बिताने के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति को करीब से देख सकते है. शांत वातावरण और खूबसूरत नजारे इसे हनीमून के लिए एक शानदार ऑफबीट डेस्टिनेशन बनाते है.
गोकर्णा, कर्नाटक
अगर आप हनीमून के लिए बीच डेस्टिनेशन चाहते है लेकिन गोवा जैसी भीड़ से दूर रहना चाहते है तो कर्नाटक का गोकर्णा एक शानदार विकल्प है. यहां के शांत समुद्र तट और खूबसूरत सनसेट कपल्स के लिए रोमांटिक माहौल तैयार करते है.यहां कपल्स बीच ट्रेकिंग, सनबाथ और समुद्र किनारे रोमांटिक वॉक का आनंद ले सकते है. कम भीड़ और प्राकृतिक सुंदरता की वजह से यह जगह हनीमून के लिए तेजी से लोकप्रिय हो रही है.
तीर्थन वैली, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश की तीर्थन वैली प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहद खूबसूरत जगह है. यहां की हरी-भरी घाटियां, साफ बहती नदी और पहाड़ों का शांत माहौल कपल्स को सुकून भरे पल बिताने का मौका देता है.
हनीमून पर आने वाले कपल्स यहां ट्रेकिंग, रिवर साइड वॉक और बोनफायर जैसी एक्टिविटी का आनंद ले सकते है. भीड़ कम होने के कारण यह जगह उन लोगों के लिए खास बन जाती है जो शहर की भागदौड़ से दूर कुछ दिन शांति में बिताना चाहते है.
माजुली, असम
असम में स्थित माजुली दुनिया का सबसे बड़ा रिवर आइलैंड माना जाता है. ब्रह्मपुत्र नदी के बीच बसे इस द्वीप का शांत वातावरण और हरियाली इसे बेहद खूबसूरत बनाती है.
कपल्स यहां साइकिलिंग, बोट राइड और स्थानीय संस्कृति का अनुभव कर सकते है. प्रकृति के करीब बिताया गया समय हनीमून को और भी खास बना देता है.
अगर आप हनीमून के लिए भीड़-भाड़ से दूर कोई खास जगह तलाश कर रहे है तो ये ऑफबीट डेस्टिनेशन आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते है. यहां का शांत माहौल, प्राकृतिक सुंदरता और रोमांटिक वातावरण आपकी पहली ट्रिप को हमेशा के लिए यादगार बना सकता है. सही प्लानिंग के साथ इन जगहों की यात्रा आपकी हनीमून जर्नी को और भी खास बना देगी.