Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-26

Covid 19 New Cases: दिल्ली में 104 केस, देश के 16 राज्यों में फैला कोरोना वायरस का नया वेरिएंट, आंकड़ा पहुंचा 1 हजार पार

Covid 19 New Cases: कोरोना वायरस एक बार फिर से देश में दस्तक दे चुका है, जिस पर स्वास्थ्य मंत्रालय से लेकर राज्य सरकारों तक की नजर बनी हुई है. सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए ताजा आंकड़े के मुताबिक कोरोना के सक्रिय मामले 1009 पहुंच गए हैं, जिसमें से 752 मामलों की पुष्टि हाल ही में हुई है. 

बीते दो हफ्तों से यह आंकड़ा 257 बताया गया था, लेकिन सोमवार को आए ताजा आंकड़े में केस बढ़ गए हैं. इसके साथ ही 7 मौतों की पुष्टि भी स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से की गई है. महाराष्ट्र में 4, केरल में 2 और कर्नाटक में 1 व्यक्ति की मौत हुई है. 

कोविड-19 के ताजा मामलों की बात करें तो सबसे ज्यादा नए केस केरल में मिले हैं. यहां सबसे अधिक 430 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं. महाराष्ट्र में 209, दिल्ली में 104, गुजरात में 83, तमिलनाडु में 69, कर्नाटक में 47 सक्रिय मामले हैं. उत्तर प्रदेश में 15, राजस्थान में 13, पश्चिम बंगाल में 12, पांडिचेरी में 9, हरियाणा में 9, आंध्र प्रदेश में 4, मध्य प्रदेश में 2, छत्तीसगढ़ में 1, गोवा में 1, तेलंगाना में 1 सक्रिय मामला मिला है. भारत में कुल एक्टिव केस 1009 हो गए हैं.

कुछ राज्यों जैसे अंडमान और निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर आदि में फिलहाल कोई सक्रिय मामला दर्ज नहीं हुआ है. 

स्वास्थ्य मंत्रालय के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हाल में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC), आपातकालीन चिकित्सा राहत (EMR) प्रभाग, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) और केंद्रीय सरकारी अस्पतालों के विशेषज्ञों की एक समीक्षा बैठक स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (DGHS) की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी जिसमें इस पर चर्चा हुई. 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं. दिल्ली में अब कोरोना के सक्रिय मामले 104 हो गए हैं. हाल में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज सिंह ने एक वीडियो जारी कर के लोगों से पैनिक न करने की अपील की थी. उन्होंने कहा था, मुझे नहीं लगता की किसी को भी पैनिक होने की जरूरत है.

हमारे सभी हॉस्पिटल्स हर स्थिति के लिए तैयार हैं. अस्पतालों में ऑक्सीजन से लेकर हर एक चीज की पूरी व्यवस्था है. अगर कोई भी स्थिति आयी तो हम पूरी तरह से तैयार हैं. इसके साथ ही कोरोना को लेकर दिल्ली में एडवाइस भी जारी की गई है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !