Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-13

Jamshedpur Breaking: जुगसलाई के एमई स्कूल रोड स्थित ट्रांसफार्मर में लगी आग, अफरा-तफरी मची

Jamshedpur Breaking: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के एमई स्कूल रोड पर स्थित एक बिजली ट्रांसफार्मर में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना संबंधित विभाग और अग्निशमन दल को दी. आग लगने की खबर मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग काफी तेज थी, जिसके कारण ट्रांसफार्मर से धुआं और लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं. सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के लोगों को वहां से दूर रहने की सलाह दी गई.

फिलहाल आग पर काबू पाने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है. आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि संबंधित विभाग द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !