Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-13

Chaibasa News: गोईलकेरा में जंगली हाथी के हमले से गर्भवती महिला की मौत, इलाके में दहशत

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के कुईड़ा सिरजनकोचा गांव में जंगली दंतैल हाथी के हमले से एक गर्भवती महिला की मौत हो गई. घटना बीती रात की बताई जा रही है, जिसके बाद पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया है.


जानकारी के अनुसार हाथी के हमले की एक अन्य घटना गीतिलपी के पास भी सामने आई, जहां एक ग्रामीण किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहा. लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में डर का माहौल है.


स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में जंगली हाथियों की गतिविधि बढ़ गई है और कई बार हमले की घटनाएं भी हो चुकी हैं. इसके कारण गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग वन विभाग से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं.

घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. विभाग की ओर से मृतक के परिजनों को तत्काल 20 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है. साथ ही ग्रामीणों से सतर्क रहने और हाथियों की गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग को सूचना देने की अपील की गई है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !