Jharkhand News: हटिया के विधायक नवीन जयसवाल ने विधानसभा में जगन्नाथपुर मौजा में बन कर तैयार मकानों को विस्थापितों में जल्द आवंटित करने का मुद्दा उठाया। उनके जवाब में मंत्री सुदिव्य कुमार ने बताया कि जगन्नाथपुर में 394 माकन बन कर आवंटन के लिए तैयार हैं, उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2016 में एक निजी संस्थान से लाभुकों की सूची का सर्वेक्षण भी करवाया गया था।
निजी संस्थान के सर्वेक्षण पर भरोसा नहीं
बहस में आगे मंत्री ने कहा कि निजी संस्थान के सर्वे में 108 ऐसे नाम हैं जो वास्तविक लाभुक नहीं है। हेमंत सरकार किसी भी हाल में किसी गैर लाभुक या बाहरी व्यक्ति को आवास आवंटित नहीं करेगी। नवीन जयसवाल ने कहा कि 2013 के भूमी अधिग्रहण कानून के हिसाब से सरप्लस जमीन रैयत को वापस करने का प्रावधान लागू करने के बारे में सरकार क्या कोई ठोस कदम उठाएगी। जिसका जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि हाईकोर्ट ने स्पष्ट फैसला दिया है कि अतिरिक्त अधिग्रहित जमीन रैयतों को वापस नहीं की जाएगी।
विस्थापितों को जल्द बसाने की अपील
विधायक नवीन जयसवाल ने कहा कि मामले की पूरी जांच के लिए कमिटी बना कर विस्थापितों को जल्द से जल्द आवास आवंटित करने का प्रयास किया जाए। जिसपर सुदिव्य कुमार ने सदन से अगले सत्र तक का समय मांगते हुए कहा है की अगले सत्र तक इस मामले में सरकार कोई ठोस कदम उठाएगी।