Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-26

Jamshedpur: वट सावित्री पूजा पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वट वृक्ष का पूजन

Jamshedpur: वट सावित्री पूजा के पावन अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने विधिवत रूप से पूजनीय वट वृक्ष का पूजन किया। उन्होंने अखंड सौभाग्य की कामना करते हुए इस पारंपरिक पर्व की सांस्कृतिक महत्ता को रेखांकित किया।


विधायक पूर्णिमा साहू ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, "आज वट सावित्री पूजन के पावन अवसर पर मम्मी जी के साथ पूजनीय वट वृक्ष का विधिवत पूजन कर अखण्ड सौभाग्य की कामना की। प्रकृति के सम्मान और संरक्षण के प्रति समर्पण तथा पतिव्रत संस्कारों को दर्शाने वाला यह पावन पर्व सभी माताओं और बहनों के जीवन में सुख, समृद्धि व आरोग्यता प्रदान करे, यही कामना करती हूँ।"


वट सावित्री व्रत विशेष रूप से महिलाओं द्वारा अपने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और पारिवारिक कल्याण के लिए किया जाता है। यह पर्व नारी शक्ति, समर्पण और भारतीय परंपरा के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है।

विधायक पूर्णिमा साहू के इस संदेश ने लोगों के बीच पारंपरिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाई और सोशल मीडिया पर खूब सराहना प्राप्त की।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !