Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-14

Adityapur Big Breaking: आदित्यपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, बाल-बाल बचा दुकानदार, देखें वीडियो

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। चुना भट्टी के पास स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान पर कुछ अज्ञात युवकों ने अचानक गोलियां चला दीं। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और लोगों में भय का माहौल बन गया।

दुकान पर पहुंचे नकाबपोश युवक
आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि दोपहर करीब 1:30 बजे संजय इलेक्ट्रॉनिक्स नामक दुकान पर चार युवक पहुंचे। सभी ने अपने चेहरे गमछे से ढके हुए थे। दुकान पर पहुंचते ही युवकों ने अचानक तीन राउंड फायरिंग कर दी।

टेबल के पीछे छिपकर बचाई जान
घटना के दौरान दुकान में मौजूद रवि कुमार पर गोली चलाए जाने की बात सामने आई है। रवि कुमार ने बताया कि वह रोज की तरह अपनी दुकान पर काम कर रहे थे, तभी अचानक युवक आए और फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने तुरंत टेबल के पीछे छिपकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

पुरानी रंजिश की आशंका
रवि कुमार ने बताया कि बीते कुछ दिनों पहले हरिओम नगर में एक पार्टी के दौरान ऋषि, सानू, अमन और साहिल सोनकर से आपसी झड़प हुई थी। उसी विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच
फायरिंग की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से मिले गोली के खोखे बरामद कर लिए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

व्यापारियों में भय का माहौल
दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग की घटना के बाद इलाके के दुकानदारों में डर का माहौल है। व्यापारी सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं, वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आरोपियों की पहचान की जा रही है।




WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !