Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-14

Ranchi News: हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस अब होगी रेगुलर, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, यात्रियों के लिए बड़ी राहत

Ranchi News: रांची और छत्तीसगढ़ के बीच सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए सुखद खबर है. केंद्र सरकार ने हटिया-दुर्ग-हटिया स्पेशल ट्रेन को नियमित (Regular) करने का फैसला लिया है. अब यह ट्रेन अपने पुराने स्पेशल नंबर के बजाय नए नंबरों के साथ पटरी पर दौड़ेगी.

नए नंबर के साथ होगा परिचालन
रेल मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, अब तक स्पेशल ट्रेन (08185/08186) के रूप में चल रही इस ट्रेन को अब नियमित एक्सप्रेस ट्रेन (18641/18642) के रूप में चलाया जाएगा. पहले यह ट्रेन सप्ताह में केवल दो दिन संचालित होती थी, लेकिन नियमित होने के बाद इसके फेरे और समय में स्थिरता आएगी, जिससे यात्रियों को यात्रा की योजना बनाने में आसानी होगी.

इन प्रमुख शहरों के यात्रियों को होगा सीधा लाभ
इस ट्रेन के नियमित होने से रांची के अलावा आसपास के आधा दर्जन से अधिक जिलों के यात्रियों को सीधा फायदा पहुंचेगा. झारखंड से छत्तीसगढ़ के प्रमुख व्यावसायिक और औद्योगिक केंद्रों जैसे बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग तक की यात्रा अब अधिक सुगम और सस्ती हो जाएगी. नियमित परिचालन से यात्रियों को बर्थ (सीट) की उपलब्धता में भी काफी राहत मिलने की उम्मीद है.

संजय सेठ ने जताया रेल मंत्री का आभार
इस महत्वपूर्ण फैसले पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से इस ट्रेन को रेगुलर करने की मांग कर रहे थे. इस मंजूरी से न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि दोनों राज्यों के बीच संपर्क और भी मजबूत होगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !