Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-14

Jharkhand News: रिक्शा से विधानसभा पहुंचने पर मंत्री इरफान अंसारी घिरे, आदित्य साहू ने कहा- यह सिर्फ नौटंकी

Jharkhand: राज्य के स्वास्थ मंत्री इरफान अंसारी के रिक्शा से विधानसभा पहुंचने के बाद प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। इस मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

भाजपा ने साधा निशाना
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने मंत्री इरफान अंसारी के इस कदम पर सवाल उठाते हुए इसे दिखावा बताया। उन्होंने कहा कि मंत्री अपनी जिम्मेदारियों से ध्यान हटाने के लिए इस तरह के कदम उठा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े गंभीर मामले सामने आए थे, तब इस तरह की पहल क्यों नहीं दिखाई गई।

आदित्य साहू ने कहा कि अगर मंत्री वास्तव में गरीबों के प्रति संवेदनशील हैं तो उन्हें उन लोगों की मदद के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए, जिन्हें आज भी समय पर एम्बुलेंस जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पाती हैं।

कांग्रेस ने किया पलटवार
वहीं कांग्रेस की ओर से भी इस बयान पर प्रतिक्रिया दी गई। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा के आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि मंत्री का रिक्शा से विधानसभा जाना आम जनता और श्रमिक वर्ग के प्रति सम्मान और एकजुटता का प्रतीक है।

बयानबाजी से गरमाई राजनीति
कांग्रेस प्रवक्ता ने यह भी कहा कि विपक्ष इस मुद्दे को अनावश्यक रूप से राजनीतिक रंग दे रहा है। उनके मुताबिक जनता के बीच जाकर उनके जीवन से जुड़ी परिस्थितियों को समझना ही जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी होती है।

मंत्री के इस कदम के बाद दोनों दलों के बीच जारी बयानबाजी से राज्य की सियासत एक बार फिर गरमा गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !