Jamshedpur: बर्मामाइंस इलाके में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई, जिसमें तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक तीन साल के बच्चे की जान चली गई।
भाई का इंतजार करते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, बर्मामाइंस के स्टार टॉकीज क्षेत्र में रहने वाला तीन वर्षीय आरुष अपनी मां के साथ अपने बड़े भाई को लेने खालसा स्कूल गया था। दोनों सड़क किनारे खड़े होकर उसका इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक कार वहां पहुंची और मासूम को अपनी चपेट में ले लिया।
गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल में मौत
कार की टक्कर से बच्चा बुरी तरह घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे तुरंत इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
चालक की पहचान, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
पुलिस के अनुसार हादसे में शामिल कार टुइलाडुंगरी, गोलमुरी निवासी जसप्रीत सिंह चला रहा था, जो अपने पिता परमजीत सिंह की गाड़ी लेकर जा रहा था। इसी दौरान यह दुर्घटना हुई।
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
घटना की पूरी तस्वीर पास में लगे एक भवन के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।