Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-14

Jamshedpur Breaking: कम नंबर आने पर मासूमों को पीटने वाला बेरहम ट्यूशन टीचर गिरफ्तार

Jamshedpur Breaking: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में दो मासूम बच्चों की बेरहमी से पिटाई करने वाले आरोपी ट्यूशन टीचर प्रभास को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। 11 मार्च को हुई इस खौफनाक घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस की टीमें लगातार उसकी तलाश में छापेमारी कर रही थीं और आखिरकार आज उसे हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में आधिकारिक बयान देने से बच रही है। 


परीक्षा के परिणाम ने ली हिंसा की शक्ल

यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब जुगसलाई निवासी तैयबा के दो बच्चे, गुलाम गौश और मायरा फिरदौस, जो बेलडीह चर्च स्कूल में पढ़ते हैं, अपना परीक्षा परिणाम लेकर शिक्षक प्रभास के पास पहुंचे थे। बच्चों के अंक कम आने पर शिक्षक ने अपना आपा खो दिया और गुरु-शिष्य के रिश्ते को दरकिनार करते हुए मासूमों पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए। उसने बच्चों को इस कदर पीटा कि बच्ची की उंगली तक फ्रैक्चर हो गई।

परिजनों के सामने आया बच्चों का दर्द
घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्चों की मासी उन्हें ट्यूशन से घर लेने पहुंचीं। वहां डरा-सहमा एक बच्चा शिक्षक को धक्का देकर भागते हुए अपनी मासी के पास पहुंचा। इफ्तार के समय जब घर पर बच्चों के कपड़े हटाकर देखे गए, तो उनके शरीर पर नीले निशान देखकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। बच्ची की हालत काफी नाजुक थी, जिसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया।

पिटाई के कारण बच्चे शारीरिक चोट के साथ-साथ मानसिक सदमे में भी हैं। उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बच्ची की टूटी हुई उंगली का उपचार किया गया। बच्चों के मन में शिक्षक के प्रति इतना खौफ बैठ गया है कि वे अभी भी डरे हुए हैं। स्थानीय अभिभावकों और निवासियों ने इस गिरफ्तारी पर संतोष जताया है और आरोपी के खिलाफ सख्त सजा की मांग की है।

कानूनी प्रक्रिया और आगे की जांच
जुगसलाई थाना पुलिस ने परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। अब जब आरोपी शिक्षक गिरफ्त में आ चुका है, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !