Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-14

Ranchi News: रांची रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की छत पर चढ़ा युवक हाईवोल्टेज तार की चपेट में आया

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची के रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम एक गंभीर हादसा हो गया. प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर खड़ी स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस की छत पर चढ़े एक युवक को ऊपर से गुजर रही लगभग 25 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन ने अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया और यात्रियों में दहशत फैल गई.


ट्रेन की छत पर चढ़ते ही हुआ जोरदार धमाका

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक अचानक ट्रेन की छत पर चढ़ गया. जैसे ही वह ऊपर खड़ा हुआ, उसका शरीर हाईटेंशन तार के बेहद करीब पहुंच गया और तेज करंट की चपेट में आ गया. करंट लगते ही जोरदार धमाके जैसी आवाज हुई और युवक के शरीर में आग लग गई. धमाके की आवाज सुनते ही प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोग घबरा गए.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी
हादसे के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. यात्री डर के कारण इधर-उधर भागने लगे. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) को दी. सूचना मिलते ही दोनों विभागों की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. फिलहाल युवक की पहचान करने और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !