Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-15

Seasonal Vegetables: गर्मी में डाइट में शामिल करें पानी से भरपूर ये सब्जियां, शरीर रहेगा हाइड्रेट और स्वस्थ

Seasonal Vegetables: गर्मी का मौसम शुरू होते ही शरीर को खास देखभाल और संतुलित खानपान की जरूरत होती है. तेज धूप और बढ़ते तापमान की वजह से शरीर से पसीने के रूप में पानी तेजी से बाहर निकलता है. ऐसे में शरीर में पानी की कमी होना आम समस्या है. इसलिए गर्मी के मौसम में केवल पानी पीना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि ऐसी सब्जियां भी खाना जरूरी है जिनमें पानी और पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होता है. सीजनल सब्जियां शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ ऊर्जा भी देती है.
गर्मी में सीजनल सब्जियां क्यों जरूरी है
गर्मी के मौसम में शरीर को ज्यादा पानी और पोषण की जरूरत होती है. सीजनल सब्जियां इस जरूरत को पूरा करने में मदद करती है. इनमें प्राकृतिक रूप से विटामिन, मिनरल और फाइबर मौजूद होता है जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक है. अगर शरीर में फ्लूइड का संतुलन बिगड़ जाए तो थकान, चक्कर, कमजोरी और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती है. इसलिए गर्मी के दिनों में पानी से भरपूर सब्जियां खाना जरूरी है.

खीरा
गर्मी के मौसम में खीरा सबसे ज्यादा खाई जाने वाली सब्जियों में से एक है. इसमें लगभग 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी होता है जो शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेट रखने में मदद करता है. खीरा विटामिन C, पोटेशियम, फाइबर और विटामिन K का अच्छा स्रोत है. इसे सलाद के रूप में खाने से शरीर को ठंडक मिलती है और पाचन भी बेहतर होता है.

टमाटर
टमाटर में भी पानी की मात्रा काफी अधिक होती है. यह विटामिन C, पोटेशियम और लाइकोपीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है. लाइकोपीन एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से बचाने में मदद करता है. गर्मी के मौसम में टमाटर को सलाद या हल्की सब्जी के रूप में खाना फायदेमंद माना जाता है.

लौकी
लौकी गर्मियों में मिलने वाली हल्की और पौष्टिक सब्जी है. इसमें पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है जो शरीर को ठंडक देने में मदद करती है. लौकी पाचन के लिए भी अच्छी मानी जाती है. गर्मी में इसकी सब्जी या जूस का सेवन शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है.

पेठा (सफेद कद्दू)
पेठा को सफेद कद्दू या कुम्हड़ा भी कहा जाता है. इसमें पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और यह शरीर को ठंडक देने में मदद करता है. यह हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन है. गर्मी के मौसम में इसकी सब्जी खाने से शरीर को जरूरी पोषण भी मिलता है और पानी की कमी भी पूरी होती है.

प्याज
गर्मी के मौसम में कच्चा प्याज खाना पारंपरिक रूप से फायदेमंद माना जाता है. कई लोग इसे सलाद के रूप में खाते है. प्याज शरीर को ठंडक देने के साथ लू से बचाने में भी मदद करता है. इसमें पानी की मात्रा भी अच्छी होती है जो शरीर को हाइड्रेट रखने में सहायक है.

लेट्यूस (सलाद पत्ता)
लेट्यूस को आमतौर पर सलाद पत्ता कहा जाता है. इसमें पानी की मात्रा काफी अधिक होती है. यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और सलाद के रूप में खाने पर शरीर को ताजगी देता है. गर्मी के मौसम में यह हल्का और पौष्टिक विकल्प माना जाता है.

टिंडा और तोरई
गर्मी के मौसम में टिंडा और तोरई जैसी सब्जियां भी शरीर के लिए फायदेमंद है. इनमें पानी और फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है. ये सब्जियां पाचन को बेहतर बनाती है और शरीर को हल्का महसूस कराती है. नियमित रूप से इनका सेवन करने से गर्मी में शरीर स्वस्थ बना रहता है.

गर्मी के मौसम में शरीर को स्वस्थ और हाइड्रेटेड रखने के लिए संतुलित डाइट लेना बहुत जरूरी है. अगर रोजाना के भोजन में खीरा, टमाटर, लौकी, पेठा, प्याज, लेट्यूस, टिंडा और तोरई जैसी सब्जियां शामिल की जाए तो शरीर को पर्याप्त पानी और जरूरी पोषक तत्व मिलता है. इससे डिहाइड्रेशन का खतरा कम होता है और शरीर दिनभर तरोताजा बना रहता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !