Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-15

Jamshedpur Big Breaking: पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत, बाराद्वारी के अस्पताल में परिजनों का भारी हंगामा

Jamshedpur Big Breaking: जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत बाराद्वारी स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई. पोटका के आसनबनी निवासी 50 वर्षीय पोरेस भगत की मृत्यु के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया.

ऑपरेशन के बाद बिगड़ी थी हालत
परिजनों ने बताया कि पोरेस भगत को किडनी में स्टोन (पथरी) की शिकायत थी, जिसके इलाज के लिए उन्हें बाराद्वारी स्थित “नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर” में डॉ. डीके मिश्रा के पास भर्ती कराया गया था. गुरुवार को भर्ती होने के बाद शुक्रवार दोपहर उनका ऑपरेशन सफल बताया गया था. हालांकि, शनिवार सुबह से ही मरीज की तबीयत बिगड़ने लगी, उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी और पेट में सूजन आ गई.

लापरवाही के आरोप और हंगामा
मरीज की हालत बिगड़ती देख परिजनों ने उन्हें किसी बड़े अस्पताल ले जाने की इच्छा जताई थी, लेकिन आरोप है कि क्लिनिक के चिकित्सकों ने मरीज के ठीक होने का आश्वासन देकर उन्हें वहीं रोके रखा. शनिवार देर रात पोरेस भगत ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने क्लिनिक प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और चिकित्सीय लापरवाही को मौत की मुख्य वजह बताया.

पुलिस की मौजूदगी में हुई वार्ता
हंगामे की सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. पुलिस की मौजूदगी में मृतक के परिजनों और चिकित्सकों की टीम के बीच काफी देर तक वार्ता चली. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का आश्वासन दिया, जिसके बाद हंगामा शांत हुआ.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !