Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-15

Ranchi Crime News: रांची के कांके में दो अपराधियों ने घर में घुसकर की फायरिंग, मकान मालिक बाल-बाल बचा

Ranchi: राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में गोलीबारी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सुकुरहुट्टू गांव में दो अज्ञात हमलावरों ने एक घर में घुसकर अचानक फायरिंग कर दी। इस दौरान घर के मालिक शिव महतो किसी तरह सुरक्षित बच गए, जबकि हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

घर के अंदर घुसकर की गई गोलीबारी
मिली जानकारी के अनुसार शिव महतो उस समय अपने घर में मौजूद थे। इसी दौरान दो अपराधी अचानक घर के अंदर दाखिल हुए और उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। हालांकि सौभाग्य से गोली उन्हें नहीं लगी और वे इस हमले में बाल-बाल बच गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी घबरा गए और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस को मौके से मिले कारतूस के साक्ष्य
घटना की सूचना मिलते ही कांके थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से दो खाली खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

इलाके में दहशत, स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल
इस घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इलाके में जमीन से जुड़े विवाद और आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। कुछ लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए जमीन कारोबार से जुड़े लोगों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है।

जमीन विवाद से जुड़ा हो सकता है मामला
बताया जा रहा है कि जमीन से जुड़े एक मामले को लेकर एक आदिवासी महिला ने झारखंड उच्च न्यायालय में आपराधिक रिट याचिका भी दायर की है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !