Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-15

Jharkhand News: स्टेट बार काउंसिल की 23 सीटों के लिए मतदान पूरा, जानिए कब होगी काउंटिंग

Jharkhand News: स्टेट बार काउंसिल की नई कार्यकारिणी के लिए 23 सीटों पर मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई है। मतगणना की प्रक्रिया भी जल्द शुरू हो जाएगी, चुनाव के बाद अलग - अलग जिलों से बैलेट बॉक्स रांची मंगवा लिए गए हैं। उम्मीद जताई जा रही है की विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद मतगणना का कार्य शुरू हो जायेगा। अनुमान है की मतगणना में दस दिनों का समय लग सकता है। 
कितने पदों के लिए कितने उम्मीदवार मैदान में 
स्टेट बार काउंसिल के निर्वाचित सदस्य बनने के लिए 100 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 75 पुरुष और 25 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। स्टेट बार काउंसिल के 25 सदस्य पदों में 23 पर चुनाव हो रहा है, जिसमें 18 पुरुष और पांच महिला सदस्यों का चुनाव मतदान से किया जाएगा। 
महिला सदस्य का दो पद मनोनयन के आधार पर चुना जाएगा। पहली बार महिला अधिवक्ताओं के लिए स्टेट बार काउंसिल की सात सीटें आरक्षित की गई हैं. मतगणना के बाद काउंसिल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि की कुर्सी के लिए भी लॉबिंग शुरू हो जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !