Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-15

Jharkhand News: जोहारग्राम से स्थानीय कारीगरों को सीधे बाजार से जोड़ने का मौका, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया “मेड इन झारखण्ड शोरूम का उद्घाटन”

Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को रांची के करमटोली चौक के समीप जोहरग्राम मेड इन झारखण्ड शोरूम का उद्घाटन किया। यह पहल झारखण्ड की संस्कृति और विरासत के साथ-साथ यहां की जनजातीय कला को बाजार से जोड़ने और स्थानीय कलाकारों को आर्थिक समृद्धि से जोड़ने का मास्टरस्ट्रोक है। 
जनजातीय हुनर को मिलेगी नई पहचान 
उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह शोरूम झारखण्ड की जनजातीय कला और हुनर को नए स्तर तक ले जाने का काम करेगा। यह हमारे ग्रामीण शिल्पकारों का सम्मान है, जोहरग्राम से झारखण्ड की पारम्परिक बुनकर कला को शहर के बाजारों में नई पहचान मिलेगी। यहां महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए पारंपरिक परिधानों के साथ-साथ आधुनिक इंडो-वेस्टर्न ट्राइबल कपड़ों का शानदार संग्रह उपलब्ध है।  इस शोरूम में मौजूद हर धागा और हर डिजाइन झारखंड के स्थानीय बुनकरों और कारीगरों की मेहनत का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि यहां उपलब्ध उत्पाद अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हैं, जो स्थानीय हुनर को ब्रांड वैल्यू प्रदान करेंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !