Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-15

Mango Ramnavmi Preparation: रामनवमी की तैयारियों को लेकर मानगो में अखाड़ा समितियों के साथ बैठक, सफाई-बिजली व पानी की व्यवस्था पर चर्चा

Jamshedpur: मानगो क्षेत्र में आगामी रामनवमी पर्व की तैयारियों को लेकर विभिन्न रामनवमी अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्व को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और आवश्यकताओं से अवगत कराया। इस दौरान मुख्य रूप से सफाई व्यवस्था, बेहतर बिजली आपूर्ति, पेयजल उपलब्धता तथा पानी के टैंकर की व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए।

अधिकारियों ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि नगर निगम की ओर से रामनवमी के अवसर पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी, ताकि श्रद्धालुओं और अखाड़ा समितियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

बैठक में कहा गया कि रामनवमी आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक पर्व है। मानगो क्षेत्र में यह पर्व हर वर्ष बड़े उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाता है। ऐसे में इस बार भी पर्व को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए नगर निगम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।

साथ ही अखाड़ा समितियों और आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की गई, ताकि सभी के सामूहिक प्रयास से रामनवमी का पर्व और अधिक भव्य रूप में मनाया जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !