Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-15

Ranchi News: ईद, सरहुल व रामनवमी को लेकर रांची में केन्द्रीय शांति समिति की बैठक, सुरक्षा व व्यवस्थाओं पर मंथन

Ranchi: आगामी  को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर रविवार को रांची में केन्द्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक (यातायात), पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि-व्यवस्था), सदर व बुंडू के अनुमंडल पदाधिकारी, उपसमाहर्ता भूमि सुधार, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में विभिन्न पर्व आयोजन समितियों के अध्यक्ष, सचिव और सदस्य भी शामिल हुए।
सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर दिए गए सुझाव

बैठक के दौरान शांति समिति के सदस्यों ने पर्व के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। सदस्यों ने सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से निगरानी, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई, साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था, बिजली-पानी की निर्बाध आपूर्ति तथा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया।

सदस्यों ने विशेष रूप से पर्व के दौरान पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने की आवश्यकता भी बताई, ताकि महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

सुझावों पर प्रशासन करेगा कार्रवाई

जिला प्रशासन ने शांति समिति के सदस्यों के सुझावों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि रांची में पूर्व में भी सभी पर्व शांति और सौहार्द के वातावरण में सम्पन्न होते रहे हैं, जिसमें विभिन्न समितियों और नागरिकों का सहयोग सराहनीय रहा है। इस बार भी सभी के समन्वय और सहयोग से त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाएंगे।

सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी निगरानी

बैठक में यह भी बताया गया कि पर्व के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जिला प्रशासन और पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। अफवाह फैलाने या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों से भी अपील की गई कि किसी भी तरह की भ्रामक सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस-प्रशासन को सूचित करें।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

इस मौके पर एसएसपी राकेश रंजन ने कहा कि आगामी पर्वों को लेकर पुलिस प्रशासन व्यापक सुरक्षा व्यवस्था करेगा। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी अधिकारियों को मैदान स्तर पर सक्रिय रहकर काम करने का निर्देश दिया गया है।

बैठक के अंत में प्रशासन और शांति समिति के सदस्यों ने मिलकर संकल्प लिया कि ईद, सरहुल और रामनवमी के पर्व को आपसी भाईचारे, सद्भाव और शांति के साथ मनाया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !