Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-27

Jamshedpur New DC: कर्ण सत्यार्थी बने पूर्वी सिंहभूम के नए उपायुक्त, पूर्व उपायुक्त अनन्य मित्तल ने दी शुभकामनाएं

Jamshedpur: भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के 25वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। 


समाहरणालय में आयोजित एक सादे किन्तु गरिमापूर्ण समारोह में निवर्तमान उपायुक्त अनन्य मित्तल ने उन्हें पदभार सौंपा। इस अवसर पर जिले के उप विकास आयुक्त, परियोजना निदेशक आईटीडीए, एसडीएम धालभूम, एडीसी सहित कई वरीय अधिकारी, विभिन्न विभागों के कर्मचारी और मीडिया प्रतिनिधि मौजूद थे।


श्री सत्यार्थी इससे पूर्व गुमला जिले में उपायुक्त के पद पर कार्यरत थे। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने जिले के सर्वांगीण विकास, सुशासन की मजबूती और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई को प्राथमिकता दी जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

इस मौके पर निवर्तमान उपायुक्त अनन्य मित्तल ने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने श्री सत्यार्थी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम जिला विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। साथ ही उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनावों के शांतिपूर्ण संपादन में सभी संबंधित पक्षों के योगदान की सराहना की।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पूर्वी सिंहभूम जैसे महत्वपूर्ण जिले की जिम्मेदारी मिलना उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि नई ऊर्जा और संकल्प के साथ जिले के विकास कार्यों को एक नई दिशा और गति दी जाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !