Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-16

Jamshedpur News: शीतला मंदिर में चोरी करते हुए आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, दान पेटी तोड़ कर निकाले पैसे

Jamshedpur News: जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत शीतला मंदिर में रविवार की रात चोरी की घटना सामने आई है। घटना को अंजाम देने वाले की पहचान हासिम बताई जा रही है जो 9 नंबर ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी है और वह साकची मोहदान लाइन में एक फूल दूकान में काम करता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह रात के तकरीबन 10 बजे सोलर लाइट के पाइप के सहारे मंदिर में घुसा और दान पेटी तोड़ कर 4 हजार रूपए की चोरी की जिसके बाद मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। 
सीसीटीवी से पकड़ा गया चोर, पहले भी कर चूका है मंदिर में चोरी 
स्थानीय लोगों की माने तो युवक पहले भी मंदिर में कर चूका है चांदी के मुकुट की चोरी, इस बार दान पेटी से चोरी करते उसका विडिओ मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। स्थानीय लोगों ने आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया। बाद में उसे साकची थाना में पुलिस के हवाले कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !