Jamshedpur News: समाज के सैकड़ों गरीब परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने वाली सोनामुनी हांसदा को आज खुद समाज की जरूरत है। दरअसल वे स्टमक कैंसर से झूझ रही हैं और आर्थिक तंगी के कारन उनका सफलता पूर्वक इलाज संभव नहीं हो पा रहा है। सोनामुनी के परिवार ने समाज से मदद की गुहार लगाई है।
गरीब परिवारों के उत्थान के लिए लड़ी आज गरीबी बनी इलाज में रुकावट
सोनामुनी हांसदा ने वर्ष 2015-16 में सामाजिक संगठनो के साथ जुड़ कर सोनारी के स्लम एरिया में ना जाने कितने ही गरीब और वंचित परिवारों को सरकारी योजनाओं जैसे राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन, लेबर कार्ड और अन्य कई सुविधाओं से जोड़ने के लिए जीतोड़ प्रयास किया था। समाज के लिए उन्होंने जो योगदान दिया था, उससे लाभान्वित परिवार आज भी उन सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं।
किस्मत ने उन्हें ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया जहां एक समय की जुझारू समाजसेवी रह चुकी सोनामुनी आज खुद लाचार हैं, और पैसे की तंगी के कारण असहनीय दर्द झेलने को मजबूर हैं। सोनामुनी दरअसल स्टमक कैंसर (Adenocarcinoma) जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। उनका इलाज अब तक मेहरबाई टाटा मेन हॉस्पिटल (MTMH), जमशेदपुर में चल रहा था, लेकिन पिछले एक महीने से ठीक से खाना ना खा पाने की वजह से डॉक्टरों ने उन्हें TMH में भर्ती कर खाने की नली में पैलिएटिव स्टेंट प्लेसमेंट कराने की सलाह दी है।
यह उपाय उन्हें दर्द से राहत तो दे सकता है मगर इसमें लाखों रूपए का खर्च होना है, इसलिए उन्हें TMH में भर्ती करवाना उनके परिवार के लिए संभव नहीं हो पा रहा है। मजबूरी में उनके परिजन उन्हें लेकर रिम्स रांची पहुंचे हैं, लेकिन यहां भी इलाज की पूरी सुविधा नहीं मिल पा रही है। ऐसे में उनका परिवार बेहद कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा है।
परिवार कर रहा है मदद की अपील, सोनामुनी समाज के भरोसे
सोनामुनी हांसदा के पति मनु मुर्मू ने समाज से मदद की अपील करते हुए कहा है कि, उनकी पत्नी समाज के लिए लड़ती रही मगर आज वह असहनीय दर्द से जूझ रही है। उन्होंने समाज से अपील की है कि आर्थिक तंगी के कारण सोनामुनी का इलाज रुक गया है, समाज की थोड़ी सी मदद समाजसेवी सोनामुनी को इस असहनीय दर्द से रहत दिला सकती है।
आर्थिक सहायता के लिए जारी अकाउंट की डिटेल्स
Name: Manu Murmu
Account Number: 30247962792
IFSC Code: SBIN0000096
Bank: State Bank of India
Branch: Bistupur, Jamshedpur
परिवार का कहना है कि लोगों की छोटी-सी मदद भी सोनामुनी हांसदा के लिए नई जिंदगी की उम्मीद बन सकती है।