Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-16

Jamshedpur News: मतदाता सूची की मैपिंग के लिए 22, 28 और 29 मार्च को बूथों पर विशेष शिविर

Jamshedpur News: जमशेदपुर में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाताओं की मैपिंग प्रक्रिया को तेज करने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष शिविरों की घोषणा की है. उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, आगामी 22, 28 और 29 मार्च को सभी मतदान केंद्रों (बूथों) पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे. इन शिविरों में बीएलओ (BLO) मौजूद रहेंगे और मतदाता प्रमाण पत्रों के साथ पहुंचकर अपनी मैपिंग की कार्रवाई पूरी करा सकेंगे.

2003 की मतदाता सूची को बनाया गया है आधार
इस बार मतदाता सूची के पुनरीक्षण में वर्ष 2003 की मतदाता सूची को मुख्य आधार बनाया गया है. एसआईआर (SIR) के तहत की जा रही इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिहीन और पारदर्शी बनाना है. अगले महीने से इस प्रक्रिया का वास्तविक और गहन चरण शुरू होने जा रहा है, जिसमें तकनीकी और दस्तावेजी जांच पर विशेष जोर दिया जाएगा.

घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे बीएलओ
अगले चरण की शुरुआत के साथ ही बीएलओ घर-घर जाकर उन मतदाताओं का सत्यापन करेंगे जिनका नाम 2003 की सूची में दर्ज नहीं था. ऐसे मतदाताओं को यह प्रमाणित करना होगा कि वे, उनके माता-पिता या दादा-दादी देश के भीतर किसी भी स्थान की मतदाता सूची में शामिल रहे हैं. इसके लिए संबंधित मतदाताओं को पर्याप्त प्रमाण प्रस्तुत करने होंगे ताकि उनकी नागरिकता और निवास की स्थिति स्पष्ट हो सके.

प्रमाण न देने पर काटा जाएगा वोटर लिस्ट से नाम
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई मतदाता यह प्रमाणित करने में विफल रहता है कि उसके परिवार का नाम पूर्व में किसी सूची में था या वह उचित दस्तावेज नहीं दे पाता है, तो उनका नाम वर्तमान वोटर लिस्ट से काट दिया जाएगा. यह कदम अवैध मतदाताओं की पहचान करने और सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए उठाया जा रहा है. अधिकारियों ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इन शिविरों का लाभ उठाएं और समय रहते अपनी मैपिंग की प्रक्रिया पूरी करा लें.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !