Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-16

Hindu Sammmelan: 31 मार्च को परसुडीह में होगा हिंदू सम्मेलन, गोलपहाड़ी हनुमान मंदिर में हुई तैयारी बैठक

Jamshedpur: गोलपहाड़ी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण योजना बैठक श्री जनार्दन पाण्डेय के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 31 मार्च 2026 को परसुडीह स्थित मल्होत्रा दुर्गा पूजा मैदान में आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सम्मेलन का आयोजन शाम 5 बजे से किया जाएगा।
बैठक के दौरान सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं और व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया। समिति के सदस्यों ने समाज की एकता, संस्कृति की रक्षा और सामाजिक विकास के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि धर्म, संस्कृति और परंपराओं को मजबूत बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। साथ ही समाज में शिक्षा, सेवा और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर दिया गया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज में जागरूकता और एकता को और सशक्त किया जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से हरि प्रसाद शुक्ला, सुनील, जनार्दन पाण्डेय, चांद, गौरी शंकर सिंह, अरविंद सिंह, सतीश श्रीवास्तव, मनोज बरनवाल, अनिमेष, यदुवेंद्र शुक्ला, अमन ठाकुर, आलोक और बैजू सोनी सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !