Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-16

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां में गृह रक्षा वाहिनी बहाली परीक्षा की तैयारी पूरी

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले में गृह रक्षा वाहिनी की बहाली को लेकर आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा और लिखित परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत ने बिरसा मुंडा स्टेडियम पहुंचकर सभी तैयारियों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.


जिला प्रशासन के अनुसार 17 मार्च 2026 से बिरसा मुंडा स्टेडियम में अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा के साथ लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी इंतजाम समय पर पूरे किए जाएं.


परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए परीक्षा स्थल पर पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. साथ ही अभ्यर्थियों के पंजीकरण, परीक्षण और अन्य प्रक्रियाओं से जुड़े डेटा की एंट्री और अभिलेख संधारण को बिना किसी त्रुटि के पूरा करने का निर्देश दिया गया है.

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पूरी परीक्षा प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और अनुशासित तरीके से संपन्न होनी चाहिए. किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या गड़बड़ी की स्थिति से बचने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा गया है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !