Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-16

Jamshedpur Breaking: टाटानगर स्टेशन के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, चालक फरार

Jamshedpur Breaking: टाटानगर स्टेशन के समीप संकटा सिंह पेट्रोल पंप के पास सोमवार रात करीब साढ़े 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रही एक बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.


घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला का सिर कुचल गया, जिससे उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.


हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और मानवता दिखाते हुए स्थानीय लोगों ने चादर लाकर महिला के शव को ढक दिया. घटना की सूचना मिलने के करीब 40 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

फिलहाल मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी है. आशंका जताई जा रही है कि वह सब्जी या अन्य सामान बेचने का काम करती थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !