Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-17

Jamshedpur News: सोनारी के गवाला बस्ती में गौ तस्करी की कोशिश नाकाम, लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Jamshedpur News: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित गवाला बस्ती में देर रात गाय चोरी की कोशिश को स्थानीय लोगों ने विफल कर दिया. बताया जा रहा है कि 3 से 4 लोग बस्ती में घुसकर मवेशी चुराने की योजना से आए थे, लेकिन लोगों की सतर्कता के कारण उनकी कोशिश सफल नहीं हो सकी.


एक आरोपी पकड़ाया 

स्थानीय लोगों के अनुसार, देर रात बस्ती में कुछ संदिग्ध लोगों की गतिविधि देखी गई. जब लोगों को शक हुआ तो उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी. देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश करने लगे.

लोगों की भीड़ देखकर तीन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए. हालांकि एक आरोपी को स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया. इसके बाद उसे सोनारी थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया.

पहले भी गौ तस्करी का मामला 
बस्ती के लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी इसी तरह कुछ लोग गवाला बस्ती में घुसकर गौ तस्करी करने की कोशिश कर चुके हैं. इस वजह से इलाके के लोग पहले से ही सतर्क रहते हैं.

घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस फरार आरोपियों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बस्ती और आसपास के इलाकों में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके और लोगों में सुरक्षा की भावना बनी रहे.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !