Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री Hemant Soren से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान प्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया और संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया.
समाजसेवा और सांस्कृतिक गतिविधियों पर हुई चर्चा
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सम्मेलन द्वारा समाजसेवा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी दी. साथ ही आगामी कार्यक्रमों को लेकर मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया गया. मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए सम्मेलन के प्रयासों की सराहना की और भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया.
जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक Saryu Roy भी मौजूद रहे. वहीं झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के महासचिव विनोद जैन की भी विशेष उपस्थिति रही.
प्रतिनिधिमंडल में ये पदाधिकारी रहे शामिल
प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल, महासचिव प्रदीप मिश्रा, संयुक्त महासचिव आकाश शाह, सचिव महेश छापोलिया सहित कई अन्य पदाधिकारी शामिल रहे.
इस मुलाकात को संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है.