Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-17

BREAKING: राहुल कश्यप बने मानगो के नए डिप्टी मेयर, 19 वोटों से जीत की दर्ज

BREAKING: जमशेदपुर के मानगो नगर निगम में डिप्टी मेयर पद के चुनाव में राहुल कश्यप ने बाजी मार ली है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 19 मतों के अंतर से हराकर यह महत्वपूर्ण पद हासिल किया।

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मतदान
डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण रही। सभी पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के बाद राहुल कश्यप को स्पष्ट बढ़त मिली और उन्हें विजयी घोषित किया गया।

शपथ ग्रहण के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
इससे पहले मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता समेत सभी 34 वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह जमशेदपुर समाहरणालय सभागार में आयोजित किया गया। कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम ने सभी जनप्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

दोपहर में आया परिणाम, शाम को शपथ
डिप्टी मेयर चुनाव के नतीजे दोपहर करीब 3:30 बजे घोषित किए गए। इसके बाद शाम करीब 4 बजे नवनिर्वाचित डिप्टी मेयर का शपथ ग्रहण आयोजित किया जाना तय है।

समर्थकों में जश्न, विकास को लेकर उम्मीदें
परिणाम घोषित होते ही राहुल कश्यप के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए जश्न मनाया।

नई टीम के गठन के साथ अब मानगो नगर निगम में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !