Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-17

Jamshedpur Breaking: ट्यूशन बंक कर नदी किनारे घूमना पड़ा भारी, मानगो में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत

Jamshedpur Breaking: जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत गौड़ बस्ती क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां स्वर्णरेखा नदी में नहाने के दौरान 16 वर्षीय किशोर आयुष की डूबने से मौत हो गई. सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद गोताखोरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद किशोर के शव को नदी से बाहर निकाला गया. मृतक आयुष गोलमुरी के केबुल टाउन इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है.

ट्यूशन छोड़कर नदी किनारे पहुंचे थे छात्र
मिली जानकारी के अनुसार, आयुष अपने दोस्तों के साथ ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला था, लेकिन सभी ने क्लास बंक (Bunk) कर ली और घूमने का मन बना लिया. शाम के वक्त आयुष के साथ 4 लड़के और 3 लड़कियां नदी किनारे घूम रहे थे. इसी दौरान सैर-सपाटा करते हुए ये सभी किशोर नदी के किनारे तक पहुंच गए. बच्चों की यह लापरवाही अंततः एक बड़े हादसे में तब्दील हो गई.

तैरने के दौरान गहरे पानी में समाया आयुष
प्रत्यक्षदर्शियों और साथियों के अनुसार, नदी किनारे पहुंचने के बाद आयुष समेत दो लड़कों ने पानी में उतरकर तैरने का फैसला किया. जैसे ही वे गहरे पानी की ओर बढ़े, आयुष अपना संतुलन खो बैठा और तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगा. साथ मौजूद अन्य दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की और शोर मचाया, लेकिन जब तक मदद पहुंचती, आयुष गहरे पानी में समा चुका था.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और शव को अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. इस दुखद खबर के बाद मृतक के परिजनों का बुरा हाल है और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !