Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-18

Jharkhand News: पीवीयूएनएल फेज-I ने हासिल किया अहम माइलस्टोन, दूसरी 800 मेगावाट यूनिट का सफल सिंक्रोनाइजेशन

Jharkhand News: एनटीपीसी की इकाई पतरातू सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट ने एक और अहम उपलब्धि हासिल करते हुए अपनी दूसरी 800 मेगावाट इकाई का  सफलतापूर्वक सिंक्रोनाइजेशन कर लिया। यह उपलब्धि परियोजना की प्रगति में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है।
PVUNL और BHEL के तालमेल से मिली बड़ी कामयाबी
इस अवसर पर पीवीयूएनएल के CEO ए.के. सहगल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इनमें मुख्य महाप्रबंधक अनुपम मुखर्जी, महाप्रबंधक-O&M मनीष खेतरपाल, महाप्रबंधक-परियोजना बिश्नु दत्ता दाश, महाप्रबंधक-मेंटेनेंस ओ.पी. सोलंकी, महाप्रबंधक-कमीशनिंग जोगेश चंद्र पात्रा और जियाउर रहमान (HOHR) प्रमुख रूप से शामिल थे।
सीईओ ए.के. सहगल ने इस उपलब्धि पर पीवीयूएनएल और बीएचईएल की टीमों की सराहना करते हुए कहा कि कठिन चुनौतियों के बावजूद टीम ने समर्पण और मेहनत से यह सफलता हासिल की है।
मन जा रहा है कि यूनिट-2 का सफल सिंक्रोनाइजेशन पीवीयूएनएल, बीएचईएल और अन्य सभी हितधारकों के बीच बेहतरीन तालमेल, सटीक योजना और मजबूत टीमवर्क का नतीजा है। यह उपलब्धि न केवल परियोजना की तेज प्रगति को दर्शाती है, बल्कि देश के ऊर्जा-सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम भी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !