Finance Commission Team: 16वें वित्त आयोग की 14 सदस्यीय टीम बुधवार से चार दिवसीय दौरे पर झारखंड के रांची पहुंच रही है। टीम का नेतृत्व अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया करेंगे। अपने दौरे के पहले दिन, टीम पतरातू डैम और बिरसा मुंडा म्यूजियम का भ्रमण करेगी, जहां स्थानीय कलाकारों द्वारा लोक नृत्य का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
दौरा कार्यक्रम:
29 मई: टीम देवघर जाएगी, जहां बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद स्थानीय निकाय के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेगी।
30 मई: टीम रांची में स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों और चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेगी। इसके बाद राज्य सरकार के पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी, जिसमें राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और मुख्य सचिव शामिल होंगे।
30 मई की बैठक में झारखंड सरकार की मांगें:
पूर्वोत्तर राज्यों को मिलने वाली विशेष सहायता झारखंड को भी देने की मांग।
राज्य के संरचनात्मक और औद्योगिक विकास में सहभागिता की अपेक्षा।
झारखंड के लिए विशेष अनुदान और आर्थिक सहयोग की मांग।
31 मई: टीम दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी.
झारखंड सरकार की अपेक्षाएं:
राज्य के विकास के लिए आर्थिक सहयोग की मांग।
झारखंड को विशेष श्रेणी का दर्जा और विशेष अनुदान देने की मांग।
बुनियादी ढांचे के विकास के लिए अलग से वित्तीय सहायता की मांग।
स्थानीय निकायों को सशक्त बनाने की दिशा में वित्तीय आयोग को ठोस सुझाव देने की अपेक्षा।
चैंबर ऑफ कॉमर्स की मांगें:
झारखंड में उद्योगों को बढ़ावा देने और कौशल विकास कार्यक्रमों को मजबूत करने की मांग।
राज्य में रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए उद्योगों को बढ़ावा देने की मांग।
कृषि उत्पादों के निर्यात के लिए अविलंब समुचित आधारभूत संरचना एवं ईको सस्टिम को विकसित करने की मांग।
16वें वित्त आयोग की टीम के दौरे से झारखंड के विकास के लिए नई संभावनाएं खुलने की उम्मीद है। राज्य सरकार और स्थानीय निकायों के साथ बैठकें राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगी। अब देखना यह होगा कि आयोग की टीम झारखंड की मांगों पर क्या निर्णय लेती है और राज्य के विकास के लिए क्या सुझाव देती है.