Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-18

Jharkhand News: बीएड पाठ्यक्रम में आधुनिक विषयों का विस्तार, छात्रों को नए अवसर

Jharkhand News: कोल्हान विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को मिलेगा उनके मूल विषयों के आधार पर शिक्षाक बनने का मौका। बीएड के पाठ्यकर्म में शामिल किये गए हैं होम साइंस, कंप्यूटर साइंस और कॉमर्स जैसे आधुनिक विषय यह निर्णय रोजगार के अवसरों को बढ़ाएगा और छात्रों के लिए नए विकल्प खोलेगा।
कोल्हान में अब परंपरागत विषयों के साथ शामिल होंगे आधुनिक कोर्स 
बीएड कॉलेजों में परंपरागत विषयों के साथ-साथ होम साइंस, कंप्यूटर साइंस एवं कॉमर्स को भी मेथड पेपर के रूप में शामिल कर लिया गया है। इस निर्णय से के हजारों छात्रों के लिए इन विषयों में शिक्षक बनने के नव रस्ते खुलेंगे। इससे पहले इतिहास, भूगोल, हिंदी, अंग्रेजी एवं विज्ञान जैसे विषयों को ही मेथड पेपर के रूप में चुनने की अनुमति थी।
उन्हें अक्सर किसी अन्य भाषा या सामाजिक विज्ञान के विषय को चुनना पड़ता था। अब छात्र अपनी मूल योग्यता के आधार पर ही स्कूलों में शिक्षक के रूप में नियुक्त हो सकेंगे।

रोजगार के खुलेंगे नए अवसर
केंद्र एवं राज्य सरकार के स्कूलों में कंप्यूटर एवं व्यावसायिक शिक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है। कोल्हान विश्वविद्यालय के इस कदम से प्रशिक्षित छात्र केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय एवं झारखंड के उत्कृष्ट विद्यालयों में कंप्यूटर एवं होम साइंस के शिक्षक के रूप में आवेदन कर सकेंगे। विद्यार्थियों में इस खबर से खुशी की लहार दौड़ गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !