Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-18

Jharkhand News: मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात, झारखंड की विकास गाथा पर आधारित पुस्तक की भेंट

Jharkhand: हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में रबीन्द्र नाथ महतो से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य के विकास और विभिन्न पहलुओं पर संक्षिप्त चर्चा भी हुई।

विकास पर आधारित पुस्तकों का उपहार
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा प्रकाशित “Jharkhand Rising: A Global Story” पुस्तक के साथ एक आकर्षक कॉफी टेबल बुक विधानसभा अध्यक्ष को भेंट की। इन पुस्तकों में झारखंड की उपलब्धियों और प्रगति को विस्तार से दर्शाया गया है।

अंतरराष्ट्रीय दौरे की झलक
इस पुस्तक में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हुए प्रतिनिधिमंडल के हालिया विदेश दौरे, जिसमें दावोस और लंदन शामिल हैं, की विस्तृत जानकारी दी गई है। इस दौरे के जरिए राज्य में निवेश और वैश्विक पहचान को बढ़ाने की कोशिशों को भी उजागर किया गया है।

अन्य नेताओं को भी सौंपे गए प्रतियां
इस दौरान हेमन्त सोरेन ने संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को भी ये पुस्तकें भेंट कर राज्य की विकास यात्रा से अवगत कराया।



झारखंड की प्रगति को दिखाने की पहल
कॉफी टेबल बुक में राज्य सरकार द्वारा किए गए प्रमुख विकास कार्यों, योजनाओं और उपलब्धियों को चित्रों और संक्षिप्त विवरण के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। इसे झारखंड की उभरती छवि को देश-विदेश में प्रस्तुत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !