Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-18

Jamshedpur News: टाटा स्टील ने फिर शुरू किया कार उपयोग भत्ता, अधिकारियों को मिलेगा प्रति किलोमीटर भुगतान

Jamshedpur: टाटा स्टील ने अपने अधिकारियों के लिए यात्रा से जुड़ी नीति में बदलाव करते हुए कार उपयोग पर मिलने वाली सुविधा को दोबारा लागू कर दिया है। अब कंपनी के काम से निजी वाहन इस्तेमाल करने वाले अधिकारियों को निर्धारित दर पर भुगतान किया जाएगा।

प्रति किलोमीटर तय हुआ भुगतान
नई व्यवस्था के तहत अधिकारियों को 20 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से राशि दी जाएगी। हालांकि यह सुविधा उन यात्राओं पर लागू होगी, जो 50 किलोमीटर से अधिक की होंगी।

लंबी दूरी के लिए विशेष अनुमति जरूरी
यदि किसी अधिकारी को 150 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करनी है, तो इसके लिए उच्च स्तर के अधिकारी से पूर्व स्वीकृति लेना अनिवार्य किया गया है। इससे यात्रा खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखने की कोशिश की जा रही है।

पहले खर्च कम करने के लिए बंद हुई थी सुविधा
बता दें कि वर्ष 2024 में कंपनी ने खर्चों में कटौती के उद्देश्य से इस सुविधा को समाप्त कर दिया था। उस समय कंपनी की चीफ पीपुल ऑफिसर की ओर से यह निर्णय लिया गया था।

सभी लोकेशनों पर लागू नियम
अब इस सुविधा को कंपनी की घरेलू यात्रा नीति के तहत फिर से लागू किया गया है। यह नियम टाटा स्टील के सभी इकाइयों और स्थानों पर प्रभावी रहेगा, जिससे अधिकारियों को आधिकारिक कार्य के दौरान सुविधा मिल सके। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !