Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-18

Adityapur News: दबंग शराबी का फल विक्रेता पर जानलेवा हमला, तमाशबीन बनी रही भीड़

Adityapur News: सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना अंतर्गत वार्ड संख्या 28 में कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक दबंग शराबी ने फल विक्रेता पर जानलेवा हमला कर दिया. घटना रोड नंबर 32 के मुख्य मोड़ पर हुई, जहां मामूली विवाद के बाद शराबी ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया. इस हमले में फल विक्रेता रवि प्रजापति बुरी तरह लहूलुहान हो गया. हैरान करने वाली बात यह रही कि व्यस्त सड़क पर दर्जनों राहगीरों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी के बावजूद कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया और लोग मूकदर्शक बने रहे.

पीड़ित की आपबीती: शराब के लिए मांग रहा था पैसे

पीड़ित फल विक्रेता रवि प्रजापति ने बताया कि वह पिछले दो दिनों से रोड नंबर 32 के मोड़ के समीप अपनी दुकान लगाकर जीवन यापन कर रहा है. रवि के अनुसार, क्षेत्र का एक चिन्हित शराबी पिछले दो दिनों से लगातार उसे परेशान कर रहा था और शराब पीने के लिए पैसों की मांग कर रहा था. बुधवार को जब रवि ने पैसे देने से साफ इनकार किया और इस अवैध वसूली का विरोध जताया, तो शराबी ने आपा खो दिया और उस पर ताबड़तोड़ घूंसे बरसाने शुरू कर दिए.

संवेदनहीनता की हद: भीड़ बनी रही तमाशबीन
दिनदहाड़े हो रही इस हिंसा के दौरान मानवता को शर्मसार करने वाला नजारा देखने को मिला. बीच सड़क पर काफी देर तक मारपीट और लात-घूंसे चलते रहे, लेकिन वहां मौजूद भीड़ केवल तमाशबीन बनी रही. किसी ने भी बीच-बचाव करने या शराबी को रोकने की हिम्मत नहीं दिखाई. इस संवेदनहीनता के कारण अपराधी के हौसले बुलंद रहे और वह पीड़ित को लहूलुहान करने के बाद भी धमकियां देता रहा.

पुलिस से सुरक्षा और न्याय की गुहार
घटना के बाद जब स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई, तो शराबी वहां से जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया. घायल फल विक्रेता ने आरआईटी थाना पुलिस से न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !