Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-18

Jamshedpur Suicide Case: गोलमुरी में महिला ने बाथरूम में फंदा लगाकर की आत्महत्या, इलाके में सनसनी

Jamshedpur Sucide Case: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामदेव बागान इलाके से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. यहां रहने वाली करीब 30 वर्षीय महिला राशि मन्ना ने बुधवार अहले सुबह अपने ही घर में आत्मघाती कदम उठाते हुए जीवन लीला समाप्त कर ली. इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में मातम और दहशत का माहौल व्याप्त है.

बाथरूम में चुन्नी के सहारे लगाया फंदा

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका राशि मन्ना ने बुधवार अहले सुबह लगभग 2 बजे घर के ही अल्बस्टर वाले बाथरूम में चुन्नी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका के पति का नाम राजेंद्र नाथ मन्ना बताया जा रहा है. घटना के वक्त जब परिजनों को इसकी भनक लगी, तो घर में कोहराम मच गया. परिजनों ने आनन-फानन में इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया. पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर अपने कब्जे में लिया और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि "पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के समय और अन्य तकनीकी पहलुओं की स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी."

आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल आत्महत्या के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतका के परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या महिला किसी मानसिक तनाव या पारिवारिक विवाद से जूझ रही थी. पुलिस का कहना है कि "जांच के सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी."

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !