Jharkhand Weather Report: अचानक बदले मौसम ने राज्य में कहीं माहौल सुहाना बना दिया है तो कहीं तेज बारिश, ओला वृष्टि और तेज हवाओं ने आम जनजीवन को परेशान भी कर रखा है।, झारखण्ड के कई इलाकों जैसे गोड्डा, रांची, जमशेदपुर में रात के समय अछहि बारिश देखने को मिल रही है।
क्या होगा आज का मौसम
अचानक आई बारिश से राज्य के न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट आई है, कई ईलाकों में मौसम दोपहर के 3 बजे के बाद एकदम सुहाना हो रहा है।
बोकारो, गोड्डा, रांची, जमशेदपुर जैसी इलाके में अच्छी खासी बारिश देखने को मिल रही है। खासतौर पर बारिश रात के समय यहां देखने को मिली। वहीं, रांची के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 19 मार्च से 22 मार्च के बीच मौसम पूरी तरह बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन मिलकर बड़ा असर डालेंगे, कई राज्यों में ओलावृष्टि की आशंका है। तेज हवाएं 60 से 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। कुछ इलाकों में यह रफ्तार 80 किमी तक पहुंच सकती है। बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा। तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आएगी। इससे गर्मी से राहत तो मिलेगी, लेकिन तूफान नई मुसीबतें खड़ी कर सकता है। किसानों, मछुआरों और आम लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।