Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-19

Seraikela News: सरायकेला स्कूल हादसा, छज्जा गिरने के बाद प्रशासन सख्त, जिम्मेदार अधिकारी को नोटिस जारी

Seraikela: सरायकेला प्रखंड के खप्परसाई प्राथमिक विद्यालय में छज्जा गिरने की घटना के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है. इस हादसे में तीन छात्र घायल हो गए, जिसके बाद शिक्षा विभाग में हलचल तेज हो गई है और जिम्मेदारों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
घटना के बाद तुरंत कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए. इसके बाद जिला शिक्षा अधीक्षक कैलाश मिश्रा खुद मौके पर पहुंचे और स्कूल की स्थिति का जायजा लिया.

लापरवाही पर सख्ती
जांच में प्रारंभिक तौर पर लापरवाही सामने आने पर सरायकेला प्रखंड के बीपीओ सांत्वना जेना को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है. उनसे 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा गया है. अधिकारियों ने साफ कहा है कि इतनी गंभीर घटना के बाद समय पर सूचना नहीं देना बड़ी चूक है.

स्कूल शिफ्ट करने की तैयारी
बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने स्कूल को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. कोशिश है कि पढ़ाई प्रभावित न हो और बच्चों को सुरक्षित माहौल मिल सके.

जिले भर के स्कूलों की जांच होगी
इस घटना के बाद जिला शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों की सुरक्षा जांच कराने का फैसला लिया है. जिला शिक्षा अधीक्षक ने कहा कि जो भी स्कूल असुरक्षित पाए जाएंगे, उन्हें तुरंत बंद कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.

प्रशासन का साफ संदेश
उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने स्पष्ट कहा कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. सभी अधिकारियों को स्कूलों की स्थिति की जांच कर जरूरी सुधार करने के निर्देश दिए गए है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !